विश्व स्तनपान सप्ताह पर हुआ “चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल” कार्यक्रम

  • Home
  • Blogs
  • विश्व स्तनपान सप्ताह पर हुआ “चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल” कार्यक्रम

दिनांक- 06.08.2025

**विश्व स्तनपान सप्ताह पर हुआ “चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल” कार्यक्रम **

हरदोई/ कछौना -स्तनपान सप्ताह के पावन अवसर पर “समाधान अभियान” व “इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड” के संयुक्त तत्वावधान में “चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल” अभियान के अंतर्गत कोतवाली कछौना क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र ज्ञानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया!

इस अवसर पर गर्वभती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली महिलाओ को विश्व स्तनपान सप्ताह के मुख्य उद्देश्य तथा अभिभावक को पॉक्सो एक्ट 2012 पर विशेष कार्यशाला कर जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन समाधान अभियान की डायरेक्टर श्रीमती सौम्या द्विवेदी द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल संरक्षण, बाल यौन शोषण , और हिंसा के विरुद्ध आवाज़ उठाने हेतु जागरूकता फैलाना एवं विश्व स्तानपन सप्ताह पर प्रकाश डालते हुए गर्भवती महिलाओं को स्तनपान कराने के फायदो से अवगत कराते हुए समझाया गया कि बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन रक्षा को सुनिश्चित करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है, फिर भी वर्तमान में 6 महीने से कम उम्र के आधे से भी कम शिशुओं को स्तनपान कराया जाता है
कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली कछौना के बाल मित्र केंद्र समन्वयक मृदुल अवस्थी एवं ग्राम पंचायत ज्ञानपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती अनिता देवी के द्वारा किया गया

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *